जवानों का मानदेय बड़ा, मंत्री रेखा आर्य ने किए आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का मानदेय में सरकार ने 80 रुपये प्रतिदिन का इजाफा कर दिया। बुधवार को युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की हरी झंडी के बाद इसके आदेश जारी कर दिए गए। सरकार के इस फैसले का प्रदेश के करीब दस हजार पीआरडी जवानों को लाभ मिलेगा। वे पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण अमित कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहले पीआरडी जवानों को प्रतिदिन मानदेय के रूप में 570 रुपये मिलते हैं। इस राशि में 80 रुपये का इजाफा करते हुए 650 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। मालूम हो पीआरडी के जवान लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या से उन्होंने इसकी मांग की थी। पीआरडी जवानों की भूमिका और दायित्वों को देखते हुए आर्या ने विभागीय अधिकारियों को मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। विभाग से प्रस्ताव आते ही आर्या ने उसे मंजूर कर दिया। इसके बाद मानदेय बढ़ाने के आदेश हो गए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page