भवाली रेहड़ में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें

भवाली रेहड़ में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

भवाली। क्षेत्र के रेहड़ में होलिका दहन का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। निर्धारित शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में पंकज अद्वैती, राहुल कनौजिया, सूरज सिंह गोपाल, सिद्धार्थ, ऋचा कनौजिया तथा सोनाली अद्वैती सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
होलिका दहन के दौरान बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और पारंपरिक होली गायन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page