भीमताल में स्कूटी से स्टंट दिखना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

भीमताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद

नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिस आदेश के अनुपालन में थाना भीमताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया स्टंटबाजी करने की शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व निवासी गोरखपुर भीमताल जिला नैनीताल को थाने लाया गया। और उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर वाहन को सीज * किया गया है। युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page