रामगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबुंगा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में 48 लोगों का रक्तचाप (बीपी) और 53 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। वहीं, पांच लोगों के ट्रू नॉट सैंपल लिए गए। इसके अलावा टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत डिजिटल एक्स-रे मशीन से 158 लाभार्थियों के चेस्ट एक्स-रे किए गए।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमीचंद मीणा, आरबीएसके टीम, फार्मेसी अधिकारी इम्तियाज अली, आयुष फार्मेसी अधिकारी पिंकी, ब्लॉक एसटीएस बीएस धर्मवाल, एएनएम हरिकृपा रावत, आशा कार्यकर्ता हेमा बिष्ट और एक्स-रे टेक्नीशियन कल्पना कनवाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



