भवाली। पुलिस विभाग में वर्ष 2009 से सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल चंदन सिंह मेहरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी नैनीताल को पत्र लिखकर निजी कारणों का हवाला देते हुए सेवा से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।
हेड कांस्टेबल चंदन सिंह मेहरा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वे लंबे समय से विभाग में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब कुछ निजी कारणों के चलते वे आगे अपनी सेवाएं जारी रखने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
पुलिस विभाग में उनके इस्तीफे की सूचना के बाद सहकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

