हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता को 10,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के मुताबिक आज 20.09.2024 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर ९ हल्द्वानी नैनीता अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता दुर्गेश पन्त पुत्र ललित चन्द्र पन्त निवासी ग्राम पाली तहसील व थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी अमरावती कालोनी, फेस-1, लाल सिंह वाली गली, हल्द्वानी जिला नैनीताल को शिकायतकर्ता से 10,00 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें