भीमताल के ज्योली गांव में एक और महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया

ख़बर शेयर करें

नैनीताल । भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में एक और महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हुई है। इस घटना से गांव में भारी दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ग्राम प्रधान ज्योली शेखर भट्ट ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव की महिलाएं गांव के समीप ही चारा लेने जंगल गई थी। जहां गुलदार ने हेमा पांडे उम्र 48 वर्ष पत्नी दयाकिशन पांडे पर हमला कर दिया। घटना के बाद अन्य महिलाओं में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद गांव के अन्य लोग भी जंगल की ओर भागे लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका । इस घटना के बाद गांव में भारी दहशत व आक्रोश का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। ज्योली गांव दो गांव के सामने की पहाड़ी में बसा गांव है। इससे पूर्व पिछले दिनों भीमताल ब्लॉक में एक महिला को गुलदार ने मार दिया था ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page