भवाली। क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। जिससे लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है। घोड़ाखाल धूलइ ग्राम सभा मे गुलदार ने गुरुवार रात गौशाला के अंदर जाकर ग्राम प्रधान गणेश जोशी की दुधारू गाय को निवाला बना लिया। प्रधान जोशी ने बताया कि लगातार क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग डर के जीने को मजबूर हैं। देर रात आधी तूफान के बीच गौशाला के अंदर जाकर गाय को बांधी जंजीर तोड़कर गाय को दौड़ा दौड़ा कर निवाला बना दिया। कहा वन विभाग क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाए जिससे गुलदार के आतंक से बचा जा सके। कहा कि अगर पिंजरा नही लगा तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि टीम लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है। उच्य अधिकारियों के आदेश के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें