दर्दनाक हादसा::सड़क हादसे में पाँच की मौत

ख़बर शेयर करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात कार पलटने से पांच बारातियों की मौत हो गई। बारात ग्रेटर नोएडा के तिगड़ी से देवरिया जा रही थी। कार में आठ लोग सवार थे। दूल्हे के भाई समेत चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने बताया कि छह गाड़ियों में ग्रेटर नोएडा से संतोष की बारात देवरिया के लिए चली थी। कार में दूल्हे का छोटे भाई गौतम समेत आठ लोग सवार थे। गाजियाबाद निवासी सुदेश कार चला रहे थे। इसी दौरान अचानक ड्राइवर साइड का टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। घायलों को परिजन दिल्ली लाए हैं। इनमें से एक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page