शालीखेत विद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत, तिलक लगाकर किया अभिनंदन

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शालीखेत में नए शैक्षिक सत्र के अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का धूमधाम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिपोला ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनत्व और उत्साह बढ़ाना रहा। जिसमें ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिस पर बच्चों का उज्ज्वल भविष्य टिका होता है। विद्यालय में प्रवेश का यह पहला कदम उनके जीवन की नई दिशा तय करता है। हम सभी का दायित्व है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें, ताकि वे समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें।
इन दौरन कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोग, अभिभावकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page