भवाली में पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, कहा जब तक घुटने चल रहे हैं, तब तक सड़क नापता रहूंगा, हरीश रावत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के सेनिटोरियम क्षेत्र स्थित महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के आवास पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान “हरीश रावत जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि “जब तक घुटने चल रहे हैं, तब तक सड़क नापता रहूंगा और जब तक मुंह चल रहा है, तब तक बोलता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के बीच रहकर प्रदेश के भविष्य के लिए काम करते रहेंगे। साथ ही आगामी उत्तराखंड के विकास के लिए अभी से रोडमैप तैयार करने की जरूरत है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यों का तुलनात्मक विवरण भी जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि लोग सच्चाई जान सकें। उन्होंने कहा कि विधानसभा से सर्वसम्मति से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए, जिससे उत्तराखंड इस दिशा में पहल करने वाला पहला राज्य बन सके और संसद में भी यह मुद्दा मजबूती से उठे।
हरीश रावत ने कहा कि एक-दूसरे को कोसने की राजनीति से ऊपर उठकर अब सकारात्मक पहलुओं पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल, सुजान रजवार, भुवन अधिकारी, अफसर अली, पंकज बिष्ट, लोकेश जोशी, हरेन्द्र आर्य, सद्दा मियां, संतोष तिवारी, सुमन आर्या, धनी दुमका, निशा बिष्ट, जया कपिल, माया पंत, गीता बिष्ट, रचना, कु ऋतु, आशमा परवीन, खुशी बिष्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page