भवाली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली का भवाली आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मुकेश कुमार, प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, मंडल महामंत्री वर्षा आर्या, मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, दिनेश सुयाल, आशु चंदोला, शिवांशु जोशी, पंकज अद्वितीय, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, शिवांशु जोशी, आयुष कुमार, राजन लाल, आयुष भंडारी एवं संतोष कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ. मोहित रौतेला का भी मंडल में स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

