गरमपानी मंडल में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का भव्य स्वागत,जनसभा को लेकर बनी रणनीति

ख़बर शेयर करें

गरमपानी मंडल में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का भव्य स्वागत, राजनाथ सिंह की जनसभा को लेकर बनी रणनीति
गरमपानी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा का गरमपानी मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान 21 मार्च को हल्द्वानी में प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री Rajnath Singh की विशाल जनसभा को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की।
कार्यक्रम में जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवेंद्र कांडपाल, जिला आईटी संयोजक आयुष्मान निगलटिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभांकर बिष्ट और गरमपानी मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page