नैनीताल में समाजसेवी शीलू कुमार का भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। शहर के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार रहे। फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शीलू कुमार के समर्थन में नारे लगे और उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर उपस्थित छात्रों ने आगामी चुनाव में शीलू कुमार को समर्थन देने का वादा किया। छात्रों ने कहा कि शीलू कुमार लगातार समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाया है, इसलिए वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
वहीं, शीलू कुमार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page