भवाली में श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के देवी मंदिर में गुरुवार से श्रीमद देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर गांधी कॉलोनी से देवी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों द्वारा यजमान बालम सिंह मेहरा को संकल्प दिलाकर की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचन के दौरान व्यास कैलाश चंद्र सुयाल ने मां देवी के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया।
कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 28 मार्च, शनिवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस दौरान यजमान बालम सिंह मेहरा, हरिशंकर काण्डपाल और लवेंद्र सिंह क्वीरा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page