तल्ला रामगढ़ में महाकाल शिवलिंग की भव्य स्थापना

ख़बर शेयर करें

भवाली। तल्ला रामगढ़ में श्री स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में महाकाल शिवलिंग की भव्य स्थापना का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो रहा है। समस्त क्षेत्रीय जनता के सहयोग से 4 फरवरी को हरिद्वार से गंगा जल लाकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके पश्चात 5 फरवरी को महाकाल शिवलिंग का विधिवत अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की दिव्य कथा निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार से पधारे कथा वाचक दिगम्बर शिव शंकर गिरी महाराज के मुखारबिंद से श्रद्धालुओं को सुनाई जा रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं।
श्री श्री स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि इस यज्ञ एवं धार्मिक आयोजन में न केवल देश बल्कि विदेशों से भी शिव भक्त अपनी-अपनी ओर से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आयोजन का समापन 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page