भवाली। नगर में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को रिवाइज इंस्टिट्यूट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पंकज आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई तेजी से हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है। ऐसे में युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने रिवाइज इंस्टिट्यूट द्वारा छात्रों तक एआई शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। संस्थान के संस्थापक ऋषि सिंह एवं रोहित कुमार ने बताया कि रिवाइज इंस्टिट्यूट का उद्देश्य विशेष रूप से नॉन-टेक्निकल पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को एआई, डेटा साइंस और आधुनिक तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करना है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि संस्थान में पायथन, डेटा साइंस और एआई टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे छात्र इन तकनीकों का वास्तविक जीवन में उपयोग करना सीख सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभकारी बताया। संस्थान शीघ्र ही अपने पहले बैच की शुरुआत करेगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान करेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

