रामगढ़ में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

ख़बर शेयर करें

भवाली। तल्ला रामगढ़ में नवनिर्मित महाकाल मंदिर में 5 फरवरी से भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है, जिसका समापन 15 फरवरी को होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का रसपान कर रहे हैं।
निरंजनी अखाड़ा के महंत दिगम्बर विवेकानंद सरस्वती जी महाराज के अथक प्रयासों एवं क्षेत्रीय शिव भक्तों के सहयोग से आयोजित यह शिव महापुराण कथा क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण में हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।
शिव महापुराण कथा का व्यासत्व बाल योगी सिद्धि श्री शिव शंकर गिरि जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से प्रवाहित हो रही शिव कथा को सुनने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शिव महापुराण कथा में सहभागी बनने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page