झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। देश विदेश से भक्त राजनेता क्रिकेटर आकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में 15 हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नीब करौरी बाबा दर्शन किये। मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु कैची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मन्दिर दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा की शिला में फूल माला चढ़ाए। पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति के लिए पार्थना की। सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मन्दिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मन्दिर की दिनचर्या पूछी। उन्होंने कहा कि पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा के दर्शन कर शांति मिली। कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

पुलिस सुबह से संभालती रही यातायात व्यवस्था

झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के कैंची धाम दर्शन से पहले सुबह से ही पुलिस यातायात व्यवस्था संभालती रही। राज्यपाल के दर्शनों के समय भवाली से कैंची धाम तक जीरो ज़ोन रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page