राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन-पूजन
नैनीताल। अंतिम बड़ा मंगल के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को नैनीताल स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य वातावरण भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण, साहस और लोककल्याण जैसे मूल्य समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हनुमानगढ़ी जैसे आस्था के केंद्र प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। ये केंद्र लोगों को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

