अच्छी खबर::ग्राफिक एरा के छात्रों को एमजी मोटर्स देगा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ट्रेनिंग

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा में इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और एमजी मोटर्स के बीच एक एमओयू किया गया। यह एमओयू गुजरात के हलोल स्थित एमजी मोटर्स के प्लांट पर किया गया| इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल कैंपस के निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर ने कहा कि उद्योग जगत में कोर इंजीनियरिंग की मांग बढ़ रही है। कंपनियों से जुड़ने के कारण छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव मिलेगा और नई तकनीकों में प्रशिक्षण मिलने से प्लेसमेंट के अवसर भी बढ़ जाएंगे। एमजी मोटर्स में वैल्यू एडिशन व वैल्यू इंजीनियरिंग के निदेशक समीर जिंदल ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तकनीकों में लगातार बड़े बदलाव आ रहे हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की ज्यादा आवश्यकता है। पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण मिलने से छात्र-छात्राएं डिग्री मिलने से पहले ही उद्योग जगत के लिए तैयार हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

एमजी मोटर्स के सीनियर डायरेक्टर एचआर यशविंदर पटियाल ने कहा कि यह कोर्स मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

एमओयू के तहत ग्राफिक एरा में बीटेक व एमटेक करने वाले छात्र-छात्राएं कनेक्टेड, ऑटोनॉमस, इलेक्ट्रिक व्हीकलस पर सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। इसमें छात्र-छात्राओं को बेसिक व एडवांस्ड लेवल के सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। यह छात्र एमजी मोटर्स के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

एमओयू के मौके पर ग्राफिक एरा की ओर से भीमताल कैंपस के निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर और एमजी मोटर्स की ओर से सीनियर डायरेक्टर एचआर यशवंत पटियाल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. सुधीर जोशी, एमजी मोटर्स में हेड टैलेंट मैनेजमेंट एंड एचआर, शालिनी जोहरी और डिप्टी मैनेजर एचआर सलोनी मिस्त्री मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page