दुःखद::सड़क हादसे में स्कूटी चला रही छात्रा की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-कालाढूंगी मुख्य मार्ग पर स्कूटी और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, निरपानी चकलुवा निवासी 20 वर्षीया भावना रावत पुत्री भूपाल सिंह रावत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी और साथी ही चकलुवा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। उसकी सहेली छात्रा 20 वर्षीया नेहा जोशी निवासी लामाचौड़ ने भी दो दिन पहले फैक्ट्री ने काम करना शुरू किया था। मंगलवार शाम फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद भावना नेहा को स्कूटी से उसके घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान भाखड़ा पुल के पास उसकी स्कूटी की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नेहा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। निशा के पिता समाचार पत्र वितरक नंदा बल्लभ जोशी ने बताया कि बेटी हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट है। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page