स्कूटी सवार युवती पर झपटा कुत्ता, मौत

ख़बर शेयर करें

स्कूटी सवार नर्सिंग छात्रा के पीछे एक लावारिस कुत्ता पड़ गया। बचाने के लिए छात्रा ने स्पीड बढ़ाई तो स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। इस कारण छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी। तीन दिन के उपचार के बाद बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया।

लामाचौड़ निवासी 21 वर्षीय कंचन पांडे पुत्री भगवती प्रसाद पांडे निजी संस्थान में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह इन दिनों महिला अस्पताल में ड्यूटी दे रही थी। 14 सितंबर की शाम वह कॉलेज से घर लौट रही थी। कमलुवागांजा रोड पर अचानक एक कुत्ता स्कूटी के पीछे दौड़ने लगा। बचने को कंचन ने स्पीड बढ़ाई तो स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। सड़क पर सीधे सिर के बल गिरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे मुखानी के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। बुधवार रात करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। छात्रा के पिता शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं। घर पर वह पिता और मां भावना पांडे के साथ रहती थीं। छात्रा के बड़े भाई क्रूज में तैनात हैं। मुखानी एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि छात्रा ने हेलमेट नहीं पहना था

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page