हाईस्कूल में 97% अंक लाकर गायत्री तिवारी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, यूपीएससी के जरिए देश सेवा का सपना

ख़बर शेयर करें

भवाली- कैची धाम निवासी एवं वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में अध्ययनरत छात्रा गायत्री तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में गर्व की भावना देखी जा रही है।

गायत्री की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भुवन तिवारी, हितेश साह, नवीन बिष्ट, सुरेश मेलकानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल, कैलाश नेगी, नवल बिष्ट, योगेश जोशी, धीरेंद्र पनौरा, नितिन सिंह सहित कैची धाम, खैरना और गरमपानी क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वहीं गायत्री तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता ममता तिवारी, पिता दीपक तिवारी तथा अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने घर पर नियमित रूप से ट्यूशन देकर उनकी पढ़ाई में विशेष सहयोग किया, जिससे उन्हें पढ़ाई में निरंतरता और मजबूती मिली। गायत्री ने बताया कि आगे चलकर वह यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती हैं और एक जिम्मेदार अधिकारी बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना उनका लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में हुआ स्वास्थ शिविर

इस अवसर पर पिता दीपक तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी की इस सफलता में मेहनत के साथ-साथ बाबा नीब करौली महाराज की विशेष कृपा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से ही उनकी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है और आगे भी उनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद से वह अपने सपनों को जरूर साकार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर नैनीताल में चला हरित अभियान, बेतालघाट के मल्ला बरधौ में भी हुआ वृहद पौधारोपण

स्थानीय लोगों का कहना है कि गायत्री की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, जिसका जीता-जागता उदाहरण गायत्री तिवारी हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page