गैस संकट के समय बेहतर कार्य करने पर भवाली में गैस गोदाम कर्मियों का सम्मान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पिछले दिनों गैस आपूर्ति को लेकर उत्पन्न हुई समस्याओं के बीच बेहतर कार्य करने वाले गैस गोदाम कर्मियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। पूर्व भाजपा जिला मंत्री एवं प्रभारी नैनीताल प्रकाश आर्या ने गैस गोदाम पहुंचकर प्रबंधक राजेश कुमार सहित कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित कर योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। प्रकाश आर्या ने कहा कि गैस संकट के दौरान उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन गैस गोदाम कर्मियों ने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए व्यवस्था को संभाले रखा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने लगातार लोगों को गैस उपलब्ध कराने के लिए मेहनत की और उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया। ऐसे कर्मियों का सम्मान किया जाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सेवा भावना के साथ कार्य करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और गैस गोदाम कर्मचारियों ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। स्थानीय लोगों ने भी कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन समय में कर्मियों ने संयम और सहयोग की भावना से काम किया।
इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष खजान चन्द्र भट्ट ने भी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समाज का दायित्व है। कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश कुमार, विहिप जिलाध्यक्ष खजान भट्ट, ठेकेदार डी एस बोरा, प्रवीण कपिल, पूर्व प्रधान संजय कुमार पूजा ज्याल, संजू रावत, सूरज सिंह, बीरेंद्र, गोपाल सहित अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page