जी 20 सम्मेलन::रामनगर में कल पहुँचेंगे 20 देशों के मेहमान

ख़बर शेयर करें

रामनगर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के लिए कल 28 मार्च की देर शाम तक चीन, अमेरिका, जापान, रूस समेत 20 देशों के करीब 100 मेहमान ढिकुली के ताज रिजॉर्ट पहुंच जाएंगे। पंतनगर से ढिकुली तक मेहमानों के गुजरने वाले रूटों को जीरो जोन बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर में 15 सौ और रामनगर में एक हजार पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण

ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में 28, 29 व 30 मार्च को 20 देशों के विशेषज्ञ पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य व कई मुद्दों पर करेंगे। विदेशी मेहमान पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां वॉल्वो बस से बाजपुर, गणप्पू, कोसी बैराज, लखनपुर चौक से रानीखेत रोड होते हुए ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट पहुंचेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली में तकनीकी खराबी से रेहड़ क्षेत्र में नही जल रही स्ट्रीट लाइट, दो दिन से फॉल्ट तलाशने में जुटी टीम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page