वन विभाग ने गश्त कर लोगो को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

धारी। भीमताल विधान सभा के ब्लॉक ओखल कांडा के ग्राम मोहना के सिबोनी तोक में गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के नेतृत्व में सघन गश्त की गई तथा संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए।
साथ ही ग्रामीणों को गुलदार के व्यवहार के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर उससे बचाव के उपाय बताए गए। लोगो को सतर्क रहने की अपील कि गई।
वन विभाग की टीम में टीम में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के अतिरिक्त डॉ तरुण कुमार, डॉ राहुल सती, वन क्षेत्राधिकारी अभय जोशी, मुक्तेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी नवीन जोशी कृपाल राणा, सुनील प्रसाद, बिपिन बिष्ट, गौरव बर्गली, डी एस रावत, सोबन सिंह, मनोज कैड़ा आदि शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page