वन विभाग ने वनाग्नि की सुरक्षा को निकाली जागरूकता रैली

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। रविवार को वन विभाग ने मनोरा रेंज के नैनीताल रानीबाग रोड़ में कंट्रोल बर्निंग की। वनाग्नि की रोकथाम के लिए आस पास के गाँवो में जागरूकता अभियान चलाया। सलड़ी, जोली वन पंचायत के सरपंचों को भी वनाग्नि सुरक्षा के लिए जागरूकता किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया। वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज मुकुल शर्मा ने कहा कि वनाग्नि की सुरक्षा सभी का कर्त्तव्य है। कहा ग्रामीणों के साथ मिलकर ही जंगलों में आग लगने से रोका जा सकता है। सभी को जागरूक रहकर वनों को बचाना होगा। इस दौरान एसडीओ राज कुमार, वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, फायर वॉचर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page