थार के लिए 12 लाख 70 हजार में इन्होंने खरीदा नंबर,

ख़बर शेयर करें

आपने नंबर खरीदने की बाते सुनी होंगी, लेकिन थार और वीआईपी नंबर ना हो ऐसा कैसे, यहांरुद्रपुर के वैभव ने अपनी थार जीप के लिए यूके 06 बीजी सीरीज का 0001 नंबर 12 लाख 70 हजार रुपये में खरीदा है। यह उत्तराखंड का सबसे महंगा नंबर बन गया है। इसे खरीदने को पांच लोगों ने बोली लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

एआरटीओ कार्यालय रुद्रपुर के वरिष्ठ सहायक चंद्र प्रकाश ने बताया कि एक से छह जुलाई तक 35 लोगों ने यूके 06 बीजी सीरीज के 20 वीआईपी नंबर के लिए डिमांड ड्राफ्ट दिया था। इसमें आठ जुलाई की सुबह से नीलामी शुरू हो गई थी। यह दस जुलाई शाम चार बजे तक चली। सबसे अधिक रकम यूके 06 बीजी 0001 नंबर के लिए दी गई। पांच लोग इस नंबर के लिए नीलामी में शामिल हुए थे। नीलामी समाप्त हुई तो 0001 नंबर 12 लाख 70 हजार रुपये में रुद्रपुर के वैभव छाबड़ा के नाम खुला। यह नंबर उन्होंने अपनी थार जीप के लिए खरीदा। वहीं कुल 20 वीआईपी नंबर की नीलामी से परिवहन विभाग को 21 लाख 31 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page