भवाली में फर्स्ट रिस्पॉन्डर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- चालकों को दिया गया आपातकालीन प्रशिक्षण
भवाली। बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा भवाली टैक्सी यूनियन के सहयोग से फर्स्ट रिस्पॉन्डर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए वाहन चालकों को प्रशिक्षित करना रहा।
इस अवसर पएस.डी.आर.एफ. एसडीआरएफ की टीम द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार, सुरक्षित रेस्क्यू एवं घायलों को सही तरीके से सहायता पहुँचाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ. जितेन्द्र सांगवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में टी.टी.ओ. पवन कुमार, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श मनोज भट्ट, मीडिया प्रभारी महेश पाण्डेय, ए.आर.एम. भवाली मधुसूदन मिश्रा, पुलिस विभाग से हरीश सिंह धामी, नैनीताल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रमेश जोशी, भीमताल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रोहित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से एच.एस. विष्ट, भवाली टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार आज़ाद, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, सचिन, षष्टि वल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष रातीश चन्द्र, उप-कोषाध्यक्ष रवि कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजन बाबा, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, पंकज कुमार, ऑडिटर पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में टैक्सी वाहन स्वामी एवं चालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

