भवाली में आग बुझाने को बना फायर हाइड्रेंट

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में आग बुझाने के लिए फायर हाइड्रेंट बन गया है। भविष्य में अग्निकांड जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए जल संस्थान लगातार प्रयास कर है। जल संस्थान ने नगर के रोडवेज के पास एक फायर हाइड्रेंट बनाया है। गुरुवार को एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने जेई गोपाल सिंह कार्की के साथ फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर के रोडवेज व जल संस्थान काली मंदिर के पास दो फायर हाइड्रेंट है। रेहड़ गांधी कॉलोनी, श्यामखेत, कहल क्वीरा, नैनीबैंड में चार फायर हाइड्रेंट और बनाये जाएंगे। एफ एस ओ देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दीपावली को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। दो फायर हाइड्रेट तैयार है चार और बनने है। कहा कि पटाखे फोड़ने में आग लगने का ज्यादा डर रहता है। समझदारी के साथ त्यौहार मनाया जाए। कहा कि नगर में एक ही स्थान पर पटाखे की दुकानें लगवाई जाएंगी। गली मौहल्ले में दुकानें नही लगेंगी। कहा कि राकेट या उड़ने वाले पटाखों से घास में आग लगने व घरों में घुसने का खतरा रहता है। उन्होंने सभी से बच्चों को पटाखों से दूर रखने को कहा। कहा कि घरों में सभी बर्तनों में पानी भरकर रखे। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से रोका जा सके। इस दौरान भूपेंद्र नेगी, किशोर सिंह, गणेश सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page