ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के वाहन में लगाई आग

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट में अज्ञात लोगों ने देर रात प्रधान प्रतिनिधि के वहान में लगाई आग

आग लगने से वाहन पूरी तरह जल कर हुवा खाक

पहले भी वहान जलने की हो चुकी है घटनाएं

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इण्टर कॉलेज धनियाकोट के गेट के आगे कल देर रात अज्ञात लोगों द्वारा एक वाहन में आग लगा दी गयी। जिसके चलते वहान जल कर पूरी तरह खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रधान प्रतिनिधि जगमोहन सिंह जलाल ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे वाहन को विद्यालय के गेट के आगे खड़ा किया गया था। जिसके बाद वहान को खड़ा करके घर को चले गए थे। जिसके बाद आज सुबह 7 बजे उनके बडे भाई का फ़ोन आने के बाद उनको वहान में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद अनान फानन में वह मौके पर पहुँच गए। वही इसके बाद वहान में आग लगने की सूचना बेतालघाट पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी गयी। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलते ही बेतालघाट पुलिस मौके पर पहुँच गयी। तथा वहान में आग लगने के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

पहले भी हो चुकी है गाँव मे वाहनो में आग लगने की घटनाएं

अभी 1 वर्ष पहले भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धनियाकोट के चौक बाजार में 1 स्कूटी को आग लगा दी गयी थी। वही 2 वर्ष पहले भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा 1 वहान के साथ तोड़ फोड़ की गई थी। वही अभी 1 वर्ष पहले कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धनियाकोट के स्कूल में तोड़फोड़ कर चोरी कर दी गयी थी तथा सी सी टी वी तक तोड़ दिए गए थे। अभी ये मामले शान्त नही हुवे थे कि कल देर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा वहान को आग लगा कर खाक कर दिया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page