भवाली। लोकप्रिय फ़िल्म अभिनेत्री मोनी राय ने उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। गुरुवार शाम वह होटल एनसोबर पहुँची। जहां सीओ नीरज कुमार, पूर्व प्रधान पंकज निगलटिया, राकेश कपिल ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार सुबह उन्होंने मंदिर केंची धाम परिसर में पूजा-अर्चना कर देश और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
मोनी राय के कैंची धाम पहुंचने की खबर से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालों में उत्साह देखने को मिला। अभिनेत्री ने सादगी भरे अंदाज़ में बाबा के दर्शन किए और कुछ समय बिताया। प्रशंसको ने कहा मोनी राय आध्यात्मिक आस्था रखती है। और समय-समय पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाती रहती हैं। कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में भक्त नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई नामी हस्तियां भी इस धाम में आकर बाबा का आशीर्वाद ले चुकी हैं।
मोनी राय की यह धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई रही। जहां उनके प्रशंसक उनकी सादगी और आस्था की सराहना कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

