भवाली में गौशाला में पानी भरने से भैस के बच्चे की मौत,मल्ली बाजार की नालियों से आ रहा पानी, नगर प्रशासन पर जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के मल्ली बाजार स्थित एक गौशाला में बारिश के चलते पानी भरने से भैस के बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय जीसान कुरैसी ने बताया कि के लगातार बारिश से उनकी गौशाला में पानी आ रहा है। शुक्रवार रात भर मल्ली बाजार नालियों का पानी उनकी गौशाला में आ गया। जिससे गोशाला में बंधा भैस का बच्चा मर गया। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पॉलिका से मल्ली बाजार की नालियों को ठीक करने को कहा गया है। लेकिन आज तक किसी ने उनकी बात नही सुनी। अब बारिश के पानी से उनके बैस का बच्चा मर गया है। कहा कि गौशाला में कई जानवर बंधे है, लगातार पानी आता रहा तो फिर जानवरों की जान जा सकती है। उन्होंने जल्द नालियों को ठीक करने की मांग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही::भवाली घोड़ाखाल तिराहे में बीच सड़क डामर मशीन खड़ी कर गए ठेकेदार साहब, अब लग रहा हर दिन भर जाम
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page