भवाली में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान

ख़बर शेयर करें

भवाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के पंत स्टेट एवं रानीखेत रोड क्षेत्रों में रविवार को व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचकर संघ की स्थापना, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यबोध—के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

कार्यक्रम में नगर संघचालक कैलाश सुयाल सहित प्रमोद बिष्ट, अंशुमान सिंह दफौटी, मनमोहन निगलटिया, भरत भट्ट, नवीन सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने बताया कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page