राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली की छात्राओं ने परिषदीय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।इंटरमीडिएट परीक्षा में आशिका बैरवा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 48 से अधिक छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि सात से अधिक छात्राएं विशिष्ट उपलब्धि के साथ उत्तीर्ण हुईं। हाईस्कूल परीक्षा में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मानसी ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा आर्य तथा समस्त शिक्षिकाओं ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. आर्य ने बताया कि विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्राओं से शीघ्र विद्यालय पहुंचकर नवीन कक्षाओं में प्रवेश लेने की अपील की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page