महिला हाट बाजार में पहाड़ी उत्पाद को मिल रहा बढ़ावा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में बुधवार को पुनः महिला हाट बाजार लगाया गया। जिसमें समूहों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
सभी ने समूहों द्वारा बनाए उत्पादो को स्टाल में लगाकर बेचा गया। पहाड़ी सब्जियां अरबी पिनालू, व फल माल्टा, नींबू के साथ पहाड़ी फल लुकाट भी बेचा गया। हाट में 60 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा गया। जो बाजार लगने के कुछ मिनटों बाद भी खत्म हो गया। समूहों की महिलाओं ने बताया कि लुकाट ओषधि गुणों से भरपूर होता है। लुकाट ब्लडप्रेशर, आँखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा के लाभकारी होने के साथ इसके पत्ते के काढा पीने से खांसी भी ठीक होती है। वही उन्होंने बताया इस बाजार से उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का किया दौरा; ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page