भूमियाधार इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश काण्डपाल को दी भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाचार्य एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता दिनेश चंद्र काण्डपाल के सेवा निवृत्त होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, स्थानीय अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर समारोह को गरिमामय बनाया।
अपने सेवाकाल के दौरान काण्डपाल ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने और भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके नेतृत्व में विद्यालय को नई दिशा और सकारात्मक पहचान मिली, जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज पुरोहित ने अपने संबोधन में दिनेश काण्डपाल द्वारा छात्रहित और विद्यालय हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। दिनेश चंद्र काण्डपाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की दशा और दिशा में हुआ सुधार सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरि शंकर काण्डपाल ने भी उनके अनुकरणीय योगदान और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता हीरा आगरी ने किया।समारोह में वरिष्ठ नागरिक हरीश साह, त्रिभुवन आर्य, सुरेश उप्रेती, दयानंद देवरारी, श्री मनोज काण्डपाल, दया बिष्ट, प्रियक पांडेय, पूरन आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। भावनात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न इस समारोह में सभी ने दिनेश काण्डपाल के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page