भीमताल विधानसभा के चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने किया प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीमताल विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कुमारी शैलजा को आस्था के प्रतीक नीब करौरी बाबा जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। भुवन तिवारी ने कहा कि कुमारी शैलजा के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिल रही है और आगामी चुनावों में कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करेगी।
कुमारी शैलजा ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने नीब करौरी बाबा की प्रतिमा को आशीर्वाद का प्रतीक बताते हुए इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page