पहाड़ के रोहित मुख्यमंत्री के लिए निर्वाचित, श्याम पाठक अध्यक्ष निर्वाचित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के रोहित परिहार बाल विधानसभा-2022 के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए हैं। इसी के साथ ऊधमसिंहनगर के श्याम पाठक बाल विधानसभा अध्यक्ष और हरिद्वार के फेहद खान नेता प्रतिपक्ष चुने गए। 70 विधानसभाओं से आए बाल विधायकों ने नौ पदों के लिए भी वोट डाले।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, आयुक्त को लिखा पत्र

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और प्लान इंडिया इंटरनेशनल के तत्वावधान में प्रिंस चौक स्थित एक होटल में शनिवार को बाल विधानसभा का विधिवत गठन हुआ। मतदान से पहले बाल विधायकों ने दावेदारी पेश की और अपनी योजनाओं, रणनीति के आधार पर वोट मांगे। उन्होंने बाल श्रम, विकास, पलायन आदि मुद्दे उठाए और मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर बाद पहुंचे मेयर सुनील उनियाल गामा ने विधायकों, मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेयर ने बाल विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही के प्रश्नकाल के बारे में अवगत कराया। मौके पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सदस्य विनोद कपरवाण, सचिव एसके त्रिपाठी, ममता रौथाण, निशांत इकबाल थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली में तकनीकी खराबी से रेहड़ क्षेत्र में नही जल रही स्ट्रीट लाइट, दो दिन से फॉल्ट तलाशने में जुटी टीम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page