भवाली में तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सरकार का पुतला दहन

ख़बर शेयर करें

भवाली। पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को घोड़ाखाल तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईंधन और गैस के दामों में कमी की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। घरेलू गैस महंगी होने से परिवारों का मासिक बजट बिगड़ रहा है, जबकि होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।
पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा कि जनता पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में ईंधन और रसोई गैस के बढ़ते दाम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचना सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, सुजान रजवार, डिम्पल, कुमारी अर्पिता, बीना पांडे, धनी दुमका, शांति तिवारी, सुमन आर्या, मोहन आजाद, शिल्पी, सोरन सैनी, नरेन्द्र, अर्पित कुमार, दीपक चंद, अफसर अली, नवल कुमार, पिकी, रचना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page