ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर चालक की मौत

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित लाहोरिया एजेंसी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बग्गा, निवासी प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला, रुद्रपुर रिद्धि सिद्धि कंपनी में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह गंगापुर रोड पर ट्रैक्टर कंपनी से राख ढोकर कहीं ले जा रहा था। तभी अचानक उसे दौरा पड़ने लगा और वह संतुलन खोकर नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों से टकरा गया। जिससे एक बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई और वाहन रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बच्ची है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page