भवाली गांधी कॉलोनी का पेयजल टैंक 31 जुलाई को होगा साफ, एक दिन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जल संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के पेयजल टैंकों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई को गांधी कॉलोनी क्षेत्र स्थित दो लाख लीटर क्षमता वाले पेयजल टैंक की सफाई की जाएगी। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि टैंक की सफाई के दौरान नैनीताल रोड, थाना क्षेत्र, रानीखेत रोड तथा बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 31 जुलाई से पहले आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि टैंक की सफाई के बाद 1 अगस्त की दोपहर से जलापूर्ति पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page