मुझे ढूढने की कोशिश मत करना

ख़बर शेयर करें

कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में किराये पर रहकर बीए कर रहा 23 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट सोमवार रात से लापता है। ओखलकांडा निवासी इस छात्र के बहन और भाई भी हल्द्वानी में साथ रहते हैं। जाने से पहले उसने एक नोट लिखकर छोड़ा है। इसमें उसने अपनी मर्जी से जाने और उसे ढूंढने की कोशिश न करने की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

खुशाल एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी बहन रेनू ने बताया कि वह और दूसरा भाई सूरज सोमवार रात करीब 830 बजे नुमाइश गए थे। जब वापस लौटे तो खुशाल कमरे में नहीं था। उसका लिखा हुआ एक एक ही नोट मिला।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page