एम्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर युवक की रीढ़ की हड्डी में फंसे चाकू को बाहर निकाला। 30 वर्षीय युवक को यह चाकू बदमाशों ने आभूषण की दुकान में लूटपाट के समय मारा था। चाकू युवक की पीठ में छह सेंटीमीटर तक अंदर चला गया था।
आपातकालीन स्थिति में युवक को 12 जुलाई की रात दस बजे ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। अगले दिन युवक की सर्जरी की गई। एम्स ट्रामा सेंटर के चीफ और स्पाइन सर्जन प्रोफेसर डॉ. कामरान फारुख के मुताबिक, मरीज की सर्जरी करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। चाकू रीढ़ की हड्डी में लगा था। हम नहीं चाहते थे कि चाकू को बाहर निकालने के दौरान अंगों को कोई नुकसान पहुंचे। सर्जरी के लिए मरीज को पेट के बल बेहोश किया गया। सर्जरी में करीब आठ डॉक्टर शामिल हुए। ढाई घंटे तक यह सर्जरी चली। जिसके बाद सफलतापूर्वक चाकू को बाहर निकाल लिया गया। जिस जगह चाकू लगा था उस हिस्से को जरूर नुकसान पहुंचा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

