हल्द्वानी में डॉक्टर की चलती कार में लगी आग

ख़बर शेयर करें

शनिवार को नीलकंठ अस्पताल के संचालक एवं हल्द्वानी के प्रसिद्ध श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल की चलती कार में आग लग गई। चंद मिनटों में ही कार जलकर राख हो गई। सूझबूझ से डॉक्टर ने आग की लपटों के बीच कार से उतरकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के रवि पाण्डे बने अध्यक्ष

बरेली रोड स्थित धर्मपुरा निवासी डॉ. गौरव सिंघल के मुताबिक वह शनिवार को शाम चार बजे के आसपास अस्पताल से कार लेकर घर को निकले। इसी बीच पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचते ही उनकी कार में एकाएक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

आग कार की डैश बोर्ड से शुरू हुई। मिनटों में ही आग की लपटों ने उनकी कार को खाक कर दिया। गनीमत रही कि वह समय रहते कार से बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने पानी की बौछार से आग को काबू में किया। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। 

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page