जिलाबदर अपराधी 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

जिलाबदर अपराधी 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की कार्रवाई
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक शातिर अपराधी को 20 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत मुखानी थाना पुलिस ने सोमवार शाम कमालवागांजा रोड स्थित स्टील फैक्ट्री के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 89/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तपन दास (24) पुत्र विनोद दास निवासी गणपति विहार, शिव मंदिर के पास, कमलवागांजा रोड, हरिपुर नायक, मुखानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी और जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा उसे जिलाबदर करने के आदेश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद वह क्षेत्र में छिपकर रह रहा था और नशे के कारोबार में सक्रिय था।
पुलिस टीम में चौकी आरटीओ प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल रवींद्र खाती शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page