रामगढ़ में जिला सेवा विधिक प्राधिकरण ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशों के क्रम में श्री नारायण स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ के छात्रों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र के लोगों व विद्यार्थियों को जैविक व अजैविक कचरे के बारे में जानकारी दी गई। आस पास सफाई कर अभियान चलाकर कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी। प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान बताये। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल धीरज शर्मा, पाथवेज फाउंडेशन अरवा कपासी ने बच्चों को साफ सफाई रखने जैविक अजैविक कूड़े के निस्तारण बारे में जाने की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों से सफाई की शुरुवात कर लोगो को जागरूक करने को कहा गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य संत कुमार दुबे, उमेश चंद्र जोशी, महेश पांडे, उमा नयाल, रीना आर्य, विनीता बोरा, विपिन चंद्र पाठक, मुकेश चंद्र, मनोज कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page