भूमियाधार इंटर कॉलेज में बच्चों को दी विदाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को धूम धाम से विदाई दी गई। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं सफलता की टिप्स दी। उत्तराखंड बोर्ड की सफलता के लिए सभी बच्चों को हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। शिक्षकों ने कहा कि जीवन मे सफल होने के लिए शिक्षा जरूरी है। कहा वर्तमान में हर बच्चा शिक्षित हो और अपना भविष्य को सफल बनाये। उन्होंने सभी छात्र छत्राओ के उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र कांडपाल, त्रिभुवन अग्रगामी, प्रकाश चंद्र, हीरालाल अग्रि, विजय सिह अधिकारी, एच के पंचवाल, देवेंद्र प्रसाद देवराड़ी, पी डी सोराड़ी, डिप्ती जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page