भवाली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई घोषणा के बाद धीरज तिवारी को भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष गरमपानी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन में युवा शक्ति को निर्णायक भूमिका देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
धीरज तिवारी की ताजपोशी से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आने वाले चुनावी दौर को ध्यान में रखते हुए भाजपा का सशक्त कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि धीरज तिवारी जमीन से जुड़े युवा नेता हैं और संगठन को मजबूती देने की क्षमता रखते हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति न केवल युवा मोर्चा को धार देने का प्रयास है, बल्कि विपक्ष के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की तैयारी भी मानी जा रही है। धीरज तिवारी ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे संगठन की नीतियों को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

